Showing posts with label इश्क. Show all posts
Showing posts with label इश्क. Show all posts
deepak sharma
रोज़ खाता हूँ कसम अब न याद करूँगा तुम्हे रोज़ यह कसम तोड़ता हूँ मैं ...

तेरे एहसास में लिपटी हर शे से मुह मोड़ता हूँ
पर फ़िर वहीँ लौट आता हूँ मैं

तेरे ख्यालों में जगता हूँ तेरे एहसासों में सो जाता हूँ मैं

मेरे दीवानेपन की हद तो देख
आज भी जान से जयादा चाहता हूँ तुम्हे

इस कदर टूटा हूँ अब इश्क में
सम्बलने का हौसला भी न रहा

जाना था तो चली जाती
कोई बहाना बना लेती
तुम तो यूँ गई की मैं उमर भर सोचता ही रहा

यह समज नही पाया की खता कहाँ हुई
रो रो के सोचा और सोच के रोता ही रहा
deepak sharma
अब और खुद को भूला बेकरार क्या करता
मैं जान-बूझकर पत्थर से प्यार क्या करता

मुझे जो छोड़ गया अजनबी-सा राहों में
मैं उम्र भर उसी का इंतज़ार क्या
करता
जिसे पता ही नहीं कुछ भी जान की कीमत
उसी पे ज़िंदगी अपनी निसार क्या करता
वो एक पल में कई रंग बदल लेता है
मैं ऐसे आदमी का एतबार क्या करता
ज़रा-सी बात पर शोरिश उठा दिया जिसने
उसी को ज़िंदगी का राज़दार क्या करता
कभी असर ही नहीं आह का हुआ जिस पर
मैं इल्तिजा उसी से बार-बार क्या करता
ग़मों ने चैन से मुझको कभी जीने न दिया
चंद लमहात को दिल का करार क्या करता
पता है मुझको, यकीनन है ज़िंदगी फानी
मैं ज़िंदगी से प्यार बेशुमार क्या करता
हुए हैं एक ज़माने से जिगर के टुकड़े
मैं उसको और भला तार-तार क्या करता

तमाम उम्र ख़िज़ाँ में गुज़र गई मेरी
कोई कहे कि अब लेकर बहार क्या करता!